मुरादाबाद, जून 20 -- दो दिन पहले पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हादसे में घायल हुए डीसीएम चालक की जान बचाने के लिए पाकबड़ा क्षेत्र में सक्रिय यूपी डायल 112 पीआरवी वाहन को प्रदेश में नंबर वन स्थान मिला। लखनऊ मुख्यालय ने पीआरवी 7316 को पीआरवी ऑफ द डे घोषित किया। शनिवार को नोडल अधिकारी एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने इस पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। एसपी क्राइम/नोडल अधिकारी यूपी 112 सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बीते 17 जून को सुबह छह बजे 112 पर सूचना मिली कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हकीमपुर रोड पर हादसा हो गया है। सूचना पर क्षेत्र में सक्रिय डायल 112 पीआरवी 7316 पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल डीसीएम चालक को समय पर अस्पताल पहुंचा कर उसचार कराके उसकी जान बचाई। यह भी पढ़ें- हादसे के घायल की जान बचा पाकबड़ा की प...