गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में वर्ष 2025 के मुकाबले 2026 में सड़क हादसों के मामलों में आए उछाल पर डीजीपी की नाराजगी के बाद कैम्पियरगंज थानेदार पर तो गाज गिर गई लेकिन सात और थानेदार भी रडार पर आ गए हैं। हादसों पर नियंत्रण नहीं हुआ तो आगे भी कार्रवाई होगी। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में हादसों की संख्या 2025 के पांच से बढ़कर 2026 में 15 हो गई, जिनमें सात लोगों की मौत हुई। लगातार बढ़ते आंकड़ों और नियंत्रण में विफलता के चलते थानेदार को हटा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद अन्य थानों में भी सतर्कता बढ़ गई है। यातायात निदेशालय की रिपोर्ट में जिले की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। गुलरिहा, कैंपियरगंज, झंगहा, बेलीपार, बड़हलगंज, सहजनवा, गगहा और चौरीचौरा ये आठ थाना क्षेत्र ऐसे हैं जहां हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जनवरी-फरवरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.