शाहजहांपुर, मई 5 -- निगोही। पुवायां मार्ग पर हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद अब उनके ताऊ की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। लगातार दो घटनाओं से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी राकेश उर्फ कन्हैया (35) पत्नी सीमा (32), पुत्री दीक्षा (10) और पुत्र नैतिक (3) के साथ साले की शादी में शामिल होने पुवायां के सिरखिड़ी गांव गए थे। गुरुवार को वापस लौटते समय शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास एक बुलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- अशोक के बेटे की सात को तिलक व बेटी की होने वाली थी शादी इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ था। बताया जा रहा है कि राकेश के ताऊ कालीचरन (65) इस घटना से बेहद आहत थे और लगातार गम में डूब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.