चक्रधरपुर, जून 12 -- सोनुवा के महुलडीहा रेलवे फाटक से गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में मौत के बाद अब विभिन्न संगठनों ने आश्रितों को मुआवजा और नौकरी देने की रेलवे से मांग की है। 5 जून को साइकिल से बेटे के साथ फाटक पार के कारण गोईलकेरा के आराहासा गांव की चामनी कुई के सिर पर बैरियर से चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत से उसके परिवार पर जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मृतका चामनी कुई अपने परिवार की इकलौती अभिभावक और एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। यह भी पढ़ें- मुआवजे की मांग पर अड़े थे जाम समर्थक वह अपने पीछे एक दिव्यांग बुजुर्ग पति, तीन बेटियां और एक जवान बेटा छोड़ गई हैं। गुरुवार को आजसू नेता डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई और अमित महतो ने आराहासा गाँव पहुंचकर मृतक ...