अमरोहा, अप्रैल 2 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात हादसे का शिकार हुए युवक की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त करवाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब ढाई बजे नेशनल हाईवे पर गजरौला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर औद्योगिक पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान मौके पर पहुंचे। शव को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक युवक मांगकर खाने का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शिनाख्त करवाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.