अररिया, अप्रैल 16 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के अलग-अलग चौक चौराहों पर नगर पंचायत की और से लाखों रुपये खर्च कर आई लव रानीगंज, मुस्कुराते आप रानीगंज में हैं, के बड़े बड़े साइन लाइट बोर्ड लगे हैं। रानीगंज प्रवेश करते ही ये बोर्ड आपको थाना, प्रखंड, बस स्टैंड आदि जगहों देखने को मिल जाएंगे। लेकिन ऐसी जगह पर अभी तक प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गयी है जहां अंधेरे के कारण लगातार मौतें हो रही है। दुखद पहलू ये कि नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से लेकर बड़े बडे माननीय नेता भी आजतक एक अदद लाइट तक नहीं लगवा सके हैं। रानीगंज थाना क्षेत्र के चार जगहों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा दोपहर से शाम तक बड़े वाहनों की बाजार में प्रवेश पर नो एंट्री लगायी गयी है। इन नो एंट्री के पॉइंट पर बड़े वाहन आधे से अधिक सड़क पर लगे रहते हैं। दिन में तो आने जाने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.