भदोही, मार्च 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर गलत दिशा में चलने वाले वाहन आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। यातायात के प्रति थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। किस दिशा में वाहन चलाना चाहिए व हार्न-डिपर का कब उपयोग करें यह बच्चों तक को पढ़ाया जाता है। बावजूद इसके चालकों की लापरवाही से आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहा है। यातायात विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो कालीन नगरी में छह माह के अंदर सौ से ज्यादा सड़क हादसे हो चुके हैं। इन घटनाओं में दर्जनों लोग जान गवां चुके हैं। वाहन चलाने में थोड़ी सी लापरवाही उसमें सवार लोगों की जिंदगी छिन ले रही है। बाबूसराय से ऊंज जिला सीमा तक की दूरी 42 किलोमीटर है। जबकि मिर्जापुर, भदोही, गोपीगंज-मिर्जापुर, ज्ञानपु-सुरियावां-दुर्गागंज, दुर्गागंज-सुरियावां व भदोही शहर समेत दर्जनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.