अंबेडकर नगर, मई 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। इल्तिफातगंज अकबरपुर रोड स्थित ब्राहिमपुर बड़ागांव के पास मुख्य मार्ग से सटे पेड़ कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदारों से मुख्य मार्ग से पेड़ को हटवाने की मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। यह मार्ग यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्ततम मार्गों में शुमार है। दिन रात इस मार्ग से होकर छोटे व बड़े वाहन गुजरते हैं। समस्या तब बढ़ जाती है जब दोनों तरफ से बड़े वाहन आ जाते हैं। ऐसे में अन्य वाहन सवारों के सामने पेड़ से बचकर निकलने की चुनौती बन जाती है। यहां कई बार लोग वाहन लेकर रात के समय अनियंत्रित हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। यह भी पढ़ें- हादसे का सबब बने मुख्य मार्ग के किनारे लगे पेड़ स्थानीय मनीराम, रामसुभावन व मनीष ने सड़क किनारे से पेड़ हटवाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.