बाराबंकी, फरवरी 17 -- टिकैतनगर। भेलसर टिकैतनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम नियामतगंज से मोदीनगर चौराहे के बीच एक निर्माणाधीन मकान की गिट्टी व मौरंग आदि मकान निर्माण सामग्री मुख्य सड़क पर बिखरी होने के कारण वह हादसे का पर्याय बन रही है। रविवार देर रात भेलसर की ओर से आ रही एक पिकअप का अगला हिस्सा उक्त निर्माण सामग्री में टकरा गया। इतना ही नहीं आसपास के लोगों ने बताया कि अन्य कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। अगर निर्माण सामग्री को मुख्य सड़क से हटवाया न गया तो रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.