लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। होली त्योहार को देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को परिवहन आयुक्त कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। यह पांच मार्च तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। यहां मौजूद अधिकारी प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाओं की त्वरित सूचना प्राप्त करेंगे। मौके पर सहायता भिजवाएंगे। कंट्रोल रूम में किसी भी हादसे की सूचना और सड़क सहायता के लिए फोन नंबर 0522-2613978 पर संपर्क किया जा सकेगा। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने निर्देश दिया है जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है, वह अपने समय से उपस्थित रहें। वहां आने वाली काल्स का समुचित निराकरण कराएंगे। किसी भी प्रकार से घटित सड़क दुर्घटना संबंधी सूचना उन्हें उपलब्ध कराएंगे, जिससे कि समय रहते सहायता आदि के लिए कदम उठाए जा सकें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.