हादसा होने पर एनएचएआई केयर सिस्टम करेगा मदद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसा होने पर तुरंत मदद पहुंचाने की अपनी नीतियों में बड़ा बदलाव किया है। प्राधिकरण ने मदद पहुंचाने में लगने वाले समय को कम करने को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। इसके लिए 'एनएचएआई केयर सिस्टम' को विकसित किया गया है।
नई नीतियों के तहत परिवर्तनों साथ ही इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए ऑन रोड तैनात सभी वाहनों पर निगरानी की योजना बनाई है। इसका पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है। इसकी जानकारी एनएचएआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है। एनएचएआई ने पुराने कंप्यूटर एडेड डिस्पैच व इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की जगह एनएचएआई केयर सिस्टम को लागू किया है। इसमें हादसों के होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.