बस्ती, जून 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। अवैध कटों को तत्परता से बंद कराया जाय। वाहन की गति सीमा, ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, सड़क संकेतक, समुचित प्रकाश व्यवस्था सहित सड़क सुरक्षा के सभी मानकों को प्रवर्तन टीम सक्रियता से पूरा कराएं। यह निर्देश आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए। परियोजना निदेशक एनएचआई ने बताया कि मण्डल में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लखनऊ से गोरखपुर हाईवे पर 238 सीसीटीवी कैमरे, 11 वीआईडीईएस, 18 वैरिएवल मैसेज साइन डिस्प्ले, 24 व्हीकल एक्ट्यूटेडेड स्पीड डिटेक्सन सिस्टम, दो एटीएमएस कन्ट्रोल सेंटर, तीन मोबाइल रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम तथा 122 इमरजेन्सी कम्युनिकेशन सिस्टम 23 जनवरी 202...