हादसा या साजिश जानने को शव कब्र से निकालकर होगा पोस्टमार्टम
उन्नाव, जुलाई 10 -- मोहान। हसनगंज कस्बे में 27 जून को हुई युवक आरिफ की मौत अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। सड़क हादसे में मौत बताए जाने पर परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए। हाईकोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शव को कब्र से निकलवाकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। आज शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।कस्बा निवासी सलीम ने अपने बेटे आरिफ की मौत को संदिग्ध बताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सलीम का कहना है कि 27 जून को आरिफ अपने पड़ोसी जुनैद के साथ बाइक से घूमने निकला था। उसी दिन शाम करीब चार बजे जुनैद ने फोन कर बताया कि फरीदीपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया है। जुनैद के अनुसार, वह आरिफ को पहले एक निजी अस्पताल और फिर सीएचसी लेकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.