ललितपुर, जुलाई 27 -- UP News: यूपी के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जाखलौन थाना अंतर्गत धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह अप ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जाखलौन थाना अंतर्गत धौर्रा ग्राम पंचायत में रहने वाली 33 वर्षीय दीपा की शादी करीब 10 वर्ष पहले पाली निवासी विक्की यादव से हुई थी। दीपा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं, इसलिए पति और बच्चों के साथ मायके धौर्रा में ही रहती थीं। उनका पति विक्की खेती किसानी के साथ-साथ मिठाई बनाने का काम भी करता है। उनकी तीन संताने दो बेटियां और एक बेटा था। यह भी पढ़ें- यूपी में...