हाथरस, मार्च 6 -- अलीगढ़ राजमार्ग पर बुधवार दोपहर को गांव दयानतपुर के निकट दो मोटर साईकिलों की आमने सामने की भिंड़त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से रैफर कर दिया। रावत नगर कालोनी निवासी 32 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र बाबूलाल एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। बुधवार दोपहर को वो अपने पैतृक गांव सलेमपुर से दोपहर के वक्त वापस लौट रहे थे। तभी दयानतपुर के निकट दो बाइक आपस में टकरा गई। दोनों बाइकों के घायलों को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां देवेन्द्र पुत्र बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने सूचना परिजनों को दे दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। हादसे में दूसरा बाइ...