अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा, संवाददाता। रजबपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार प्राइवेट बस का ब्रेक पैडल अचानक फेल हो गया, जिससे वह आगे चल रही रोडवेज बस से जा टकराई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बस में सवार करीब 30 यात्री सुरक्षित बच गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस दिल्ली के शास्त्री पार्क से बरेली की ओर जा रही थी। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार 35 से 40 किमी प्रति घंटा के बीच थी। इसी दौरान अचानक बस का ब्रेक पैडल फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित बस सामने चल रही रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.