नोएडा, अप्रैल 13 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह आमने-सामने से भिड़ी दोनों स्कूल बसों का परमिट नहीं था। बसें बिना परमिट बच्चों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रही थीं। परिवहन अधिकारी ने दोनों स्कूल बसों के मालिक और चालकों के खिलाफ दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, बसों का पंजीकरण और दोनों चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया है। परिवहन विभाग ने बस हादसे की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि बस संख्या यूपी 16डीटी8492 मैसर्स एट्री हायर परचेज के नाम से पंजीकृत है। यह बस रामाज्ञा स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी। चालक संजीव का ड्राइविंग लाइसेंस और बस का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दूसरी बस संख्या यूपी 15जीटी 8060 इमराना के नाम से पंजीकृत है। बस ग्रेटर नोएडा के जीसस मैरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.