फिरोजाबाद, मार्च 9 -- नारखी थाना क्षेत्र में अपनी ननिहाल में रह रहे बालक आलू खोदाई के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए। नारखी के कोटला निवासी दो वर्षीय निशांत पुत्र छोटू पिछले सात माह से हसनपुर खेरिया निवासी अपने मामा राजकुमार के घर पर रह रहा था। सोमवार दोपहर राजकुमार के खेत में ट्रैक्टर से आलू की खोदाई चल रही थी। उसी दौरान निशांत भी खेत में पहुंच गया और अन्य लोगों की तरह आलू बीनने लगा। उस पर किसी की नजर पड़ती, उससे पहले ही ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया।परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.