बुलंदशहर, फरवरी 23 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा के समीप कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी थी। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। टक्कर लगने से घायल हुए किरनपाल उर्फ करनपाल पुत्र थान सिंह निवासी पाली आनंदगढ़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। थाना जहांगीराबाद की अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव पूठा में रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को रौंद दिया था। जिसमें एक बाइक पर सवार जहांगीराबाद निवासी हर्षवर्धन की मौके पर मौत हो गई थी और दूसरी बाइक पर सवार किरनपाल पुत्र थान सिंह, रविंद्र पुत्र वीर सिंह, शाहिद पुत्र शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किरन पाल का उपचार गाजियाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की रात उपचार के दौरान किरनपाल ने दम तोड़ दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.