बुलंदशहर, अगस्त 11 -- नेशनल हाईवे 34 पर ढकपुरा मोड़ के निकट मंगलवार सुबह सड़क पार कर रही सास-बहू और उनकी पौत्री को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सास-बहू की मौत हो गई। वहीं, 12 वर्षीय पौत्री और कार चालक घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया है।

हादसे का विवरण अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि निवासी 55 वर्षीय सुमित्रा पत्नी विशंभर मंगलवार सुबह अपनी चचेरी बहू 23 वर्षीय मालती पत्नी मनोहर और 12 वर्षीय पौत्री पायल के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर जा रही थीं। वह नेशनल हाईवे 34 पर ढकपुरा मोड़ के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित हो गई और तीनों को टक्कर मार दी। टक्...