बुलंदशहर, जून 26 -- नेशनल हाईवे 34 स्थित शिकारपुर तिराहे के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई और दूसरी बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकारपुर क्षेत्र के गांव आचरू कला निवासी नईम ने बताया कि उनके पिता 70 वर्षीय रहीशउद्दीन शुक्रवार को गांव से दवा लेने के लिए बाइक से खुर्जा आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 34 के शिकारपुर तिराहे पर बुलंदशहर की तरफ से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रहीशउद्दीन और दूसरी बाइक सवार दिल्ली निवासी तहसीन समेत दो लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- हादसा : हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचित करते हुए घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध रहीशउद्दीन...