बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की जान चली गई। अज्ञात वाहन ने हाईवे पार कर रही महिला और उसकी मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द निवासी राजकुमारी (25 वर्ष) पत्नी कपिल कुमार, अपनी 3 वर्षीय पुत्री कृतिका के साथ अरनिया स्थित एक केंद्र से आधार कार्ड ठीक कराने गई थीं। कार्य पूरा होने के बाद जब वह वापस घर लौटने के लिए हाईवे पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव क्योली खुर्द में मातम पसर गया। मृतका के पति कपिल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.