बुलंदशहर, मार्च 27 -- जहांगीराबाद थाने के पास गुरुवार रात एक सड़क हादसे में एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने एक इको गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात एक इको कार में सवार सभी लोग सोनीपत से बदायूं की ओर जा रहे थे। जैसे ही रात के एक बजे उनकी कार जहांगीराबाद थाने के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने केशव(4 वर्ष) पुत्र चंद्र मोहन निवासी गोराली जिला संभल को मृत घोषित कर दिया। घायलों में विशाल निव...