हादसा : रेलिंग तोड़कर खेत में गिरी कार, चार घायल
मेरठ, जून 1 -- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सौलाना गांव के सामने शनिवार देर रात कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार चारों युवक मेरठ शहर के निवासी बताए गए हैं। चालक मनीष की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जबकि उसके साथी वंश, युवराज और एक अन्य युवक भी घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही कार दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान कार के नीचे पत्थर आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा और कार रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिरी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में कार चालक समेत चार जख्मी थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि चालक समेत उसके तीनों साथियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.