हादसा : मैक्स पिकअप की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत
बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप की टक्कर से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति नगर भूड़ निवासी कुसुम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनके पति हरीश चंद रिक्शा चलाकर कालाआम चौकी के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान मोतीबाग की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही मैक्स पिकअप ने उनके रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हरीश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक कारणों के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। अब पुलिस ने तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.