हादसा : मैक्स पिकअप और डीसीएम की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत
बुलंदशहर, मई 15 -- डिबाई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 509 पर ग्राम कादरीबाग के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मैक्स पिकअप और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से बाहर निकाला गया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। डिबाई प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मैक्स पिकअप और डीसीएम में भिड़ंत में अपने-अपने वाहनों में फंसे दोनों चालकों को बाहर निकाला। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण हादसा, वरीक्षा में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में कोहराम जहां उपचार के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.