बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- बीती रात बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यापारियों की पहचान मोहल्ला रामनगर निवासी विजय कुमार शर्मा और सुशील शर्मा के रूप में हुई है। इस हादसे में बाइक सवार एक सात वर्षीय बच्ची भी घायल हुई है। घटना पुराने थाने के पास हुई। दोनों को गंभीर हालत में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल बच्ची को नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार शर्मा और सुशील शर्मा के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिकंद्राबाद में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर गुलावठी लौट रहे थे। गुलावठी पहुंचने पर पुराने थाने के पास स्कूटी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों व्यापारियों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.