बुलंदशहर, मार्च 3 -- मंगलवार दोपहर नगर के हापुड़ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़्ढा निवासी 26 वर्षीय सौरभ बाइक से किसी कार्य से जा रहा था।। दूसरी ओर निखोब निवासी 38 वर्षीय ललित अपनी बाइक पर 9 वर्षीय नव्या और 4 वर्षीय शुभ के साथ गांव से नगर आ रहे थे। हापुड़ रोड पर ग्राम करोठी के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नगर के सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सौरभ (26) और शुभ (4) को मृत घोषित कर दिया। वहीं ललित की हालत गंभीर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.