हादसा : नेशनल हाईवे पर कैंटर में टकराई कार, एक की मौत
बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 बाईपास पर खड़े कैंटर में कार टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के कस्बा छर्रा निवासी कृष्णकांत शर्मा उर्फ हिमांशु (21 वर्ष) अपने साथी अनुराग के साथ सोमवार रात कार से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 बाईपास पर सिरोधन कट के पास पहुंची। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार कृष्णकांत शर्मा उर्फ हिमांशु और चालक अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.