हादसा : तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल
बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। सवारी उतार रहे ऑटो को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा उस समय हुआ जब एक ऑटो बुलंदशहर की ओर से गुलावठी आ रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के गांव फूटा अट्टा के पास पहुंचकर सवारी उतारने लगा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक अंकुश (निवासी काजमपुर देवली) के साथ-साथ यात्री अलपिशा (मुगल गार्डन), अल्फिस्स समा (अकबरपुर भूड़), मेहराज (डासना), नगीना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.