बुलंदशहर, जून 13 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं मार्ग पर ग्राम बड़ा बांस के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हरिशंकर पुत्र रामसहाय (65 वर्ष) निवासी ग्राम भोपतपुर, थाना पहासू, मोपेड से अपने गांव से शिकारपुर क्षेत्र के गांव अजनारा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बड़ा बांस के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दिनारा पेट्रोल पंप के समीप पिकअप से कुचल किसान की मौत, गांव में मातमघायल की स्थिति हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते...