बुलंदशहर, मार्च 5 -- अनूपशहर। कार चलाना सीखते समय कार पलट जाने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव मऊ निवासी चरण सिंह का 22 वर्षीय बेटा दीपक कुमार उर्फ दीपचंद कार की ड्राइविंग सीख रहा था। कार चलाते समय अचानक अनयिंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से दीपचंद की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...