बुलंदशहर, मार्च 3 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक असंतुलित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव धामनी निवासी पप्पू सिंह पुत्र भरत सिंह अपनी पत्नी भूदेवी व पुत्री अंजलि के साथ बेलोंन से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिबाई क्षेत्र में पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पप्पू सिंह व उनकी पुत्री अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही डिबाई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ के हायर सेंटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.