बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- नेशनल हाईवे-34 पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि नलकूपों के बोरवेल करने का कार्य करने वाले मजदूर बुधवार रात काम समाप्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोखाबाद स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-34 पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर सवार मजदूर सड़क पर गिर गए। यह भी पढ़ें- पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रोला ने मारी टक्कर, एक की मौत हादसे में रमन (28 वर्ष) निवासी कुड़िया, बलरामपुर, छत्तीसगढ़...