हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए निकले, बाइक सवार दो मजदूर घायल
बुलंदशहर, मई 15 -- औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए अचानक अलग हो गए। अनियंत्रित पहिए की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जनपद गाजियाबाद के गांव नाहल निवासी फुरकान और आकिल सीवर लाइन खोदने का कार्य करते हैं। शुक्रवार को दोनों युवक सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में काम की तलाश में आए थे। जिसके बाद दोनों बाइक से वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वे औद्योगिक क्षेत्र के चार नंबर कट के पास पहुंचे, तभी बुलंदशहर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए अचानक निकल गए। पहिए की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.