बुलंदशहर, फरवरी 23 -- खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ोल पुलिस चौकी के पास रविवार रात अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में गन्ने से लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियां आपस में भिड़ने के बाद गहरी खाई में जाकर पलट गईं। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडोली निवासी किसान रघुनाथ सिंह चौधरी 55 वर्ष अपने दोस्त शेखुपुरा निवासी सुंदर सिंह के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर अनामिका शुगर मिल जा रहे थे। जबकि उनसे आगे गांव जाड़ोल निवासी दोनों सगे भाई कृष्ण शर्मा और दिनेश शर्मा का गन्ने लदा ट्रैक्टर ट्राली चल रही थी। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित जाड़ोल पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन को बचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.