बुलंदशहर, मार्च 28 -- क्षेत्र के नेशनल हाइवे 93 पर गांव नगला बंजारा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अलीगढ़ के गांव वीरपुर थाना गोधा निवासी जय प्रकाश उर्फ पिंटू दुधिया 33 वर्ष पुत्र खेम सिंह शनिवार की सुबह बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। नगला बंजारा के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जवां में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...