बुलंदशहर, मार्च 7 -- दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर गांगरौल गांव के पास रेलवे लाईन पार कर रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गांव निवासी 20 वर्षीय अरूण कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह गुरुवार शाम गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाईन को पार कर रहा था। तभी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...