हादसा : टायर बदल रहे चालक की ट्रक की टक्कर से मौत
बुलंदशहर, जुलाई 23 -- नेशनल हाईवे 34 पर लालपुर चितौला गांव के निकट टायर बदल रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया। गांव लालपुर चितौला के निकट बुधवार रात करीब दो बजे अलीगढ़ की ओर जा रहे ट्रक का टायर फट गया। जिस पर चालक हुकुम सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी मवाना जनपद मेरठ टायर को बदलने लगा। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक हुकुम सिंह और दूसरे ट्रक का चालक निलेश निवासी गांव कमालपुर जनपद एटा घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे ट्रक के चालक का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.