बुलंदशहर, जनवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहाँ उपचार के दौरान किसान की मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव चंद्रावली निवासी किसान नारायण सिंह(75 वर्ष) सोमवार को साइकिल से सिकंदराबाद से गांव जा रहे थे। नेशनल हाईवे- 34 पर एम रिसोर्ट के पास पीछे से आ रहे कैंटर ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दोनों पैर कुचलने के कारण उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.