हादसा : कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
बुलंदशहर, जून 27 -- बुलंदशहर (औरंगाबाद) अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रेना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोड़ के सामने अनियंत्रित होकर कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर निवासी ललित पुत्र सतवीर 18 वर्षीय अपनी ननिहाल गांव शरीफपुर भैंसरोली में आया हुआ था। शुक्रवार की देर शाम ललित अपने ममेरे भाई शिवम और श्याम के साथ बाइक द्वारा अगोता से वापस अपनी ननिहाल लौटते समय अकबरपुर रेना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचने पर सैदपुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर सामने से टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.