बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- बुधवार को गुलावठी हापुड़ जीटी रोड पर मन्नत गार्डन के पास ऑटो रिक्शा व स्विफ्ट कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो में सवार महिला, ऑटो चालक सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान अरमान पुत्र उमर गांव हुसैनपुर, रजिया पत्नी मोहम्मद साजिद गांव कुराना व ऑटो चालक सुहेल पुत्र यासीन गांव ऐचना के रूप में हुई। घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रजिया की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर ही तीन-चार पलटी खा गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की दुर्घटना के बाद कार सवार एक व्यक्ति को हिरासत में ले लेकर कार को कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.