मोतिहारी, मार्च 16 -- डुमरियाघाट, निज संवाददाता। एनएच 27 पर पिपराकोठी से गोपालगंज जाने वाली लेन में रविवार को पहल पुलिस पोस्ट के समीप ओवर टेक के चक्कर में बस व ट्रक पलट गयी। जिससे बस में सवार 9 यात्री जख्मी हो गए।जख्मी यात्रियों में केसरिया के रघुनाथपुर की सुनैना देवी (45) व शांति देवी (55), कांटी के लालबाबू साह (45), संगीता देवी (35), कांति देवी (45) व रिंकी देवी (25) व बहराइच का एक यात्री शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मां वैष्णो ट्रेवल्स निजी बस सर्विस की गाड़ी रक्सौल से सीवान के लिए जा रही थी। राजमार्ग 27 स्थित पहल चौक के समीप पीछे से तीव्र गति से आ रही ट्रक ओवर टेक करने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गया। वहीं बचाने के चक्कर में बस भी सड़क पर हीपलट गई। दो वाहनों के अचानक पलटने से वहां अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस क...