अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धनीपुर एयरपोर्ट से प्रशिक्षण के लिए उड़ा विमान रविवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। तकनीकी खराबी आ जाने के चलते ट्रेनी पायलटों ने खेत में ही एयरक्राफ्ट की फोर्स लैंडिग करा दी। जहाज के पहिए खेत की मिट्टी में धंस गए और वह वहीं रुक गया। जहाज में सवार पायलट और प्रशिक्षु छात्र दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना की जांच के लिए डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की टीम ने डेरा डाल दिया। अधिकारियों ने एयरपोर्ट से ट्रेनी एयरक्राफ्ट की उड़ान पर रोक लगा दी है। धनीपुर एयरपोर्ट से सुबह करीब नौ बजे एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट (पी-40) ने उड़ान भरी थी। ट्रेनी एयरक्राफ्ट में उस समय पंजाब राज्य के जालंधर निवासी इंस्ट्रक्टर पायलट असद और ग्रेटर नोएडा के रहने वाले ट्रेनी पायलट कुणाल कसाना प्रशिक्षण ले रहे थे। इस ट्रे...