बुलंदशहर, मई 12 -- बुलंदशहर बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में अनियंत्रित कैंटर टकराने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय कोई पुलिसकर्मी मौजूद न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि में एक कैंटर अनियंत्रित होकर सीधे चौकी भवन से जा टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि चौकी की एक दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे चौकी को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन हादसे के वक्त चौकी के भीतर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बारे में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक कैंटर को पीछे कर रहा था, तभी अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और कैंटर सीधे चौकी भवन में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसी बीच चालक कैंटर को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है...