हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
बुलंदशहर, मई 12 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित खुर्जा बाईपास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव लखावटी मिर्जापुर निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र बेगम सिंह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार को वह खुर्जा में मजदूरी करने के लिए गया था। जहां शाम को साइकिल पर सवार होकर वापस गांव आ रहा था। इसी दौरान शिकारपुर रोड स्थित नेशनल हाईवे पर खुर्जा बाईपास के निकट साइकिल काे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल गया। जिन्हें जटिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कोट:शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.