बुलंदशहर, जनवरी 2 -- खुर्जा,बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बगराई तिराहे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बुग्गी सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की सुबह किसान महावीर (50 वर्ष) पुत्र कालीचरन निवासी बगराई बुग्गी पर सवार होकर खुर्जा आया था। वापस घर जाने के दौरान बगराई तिराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें बुग्गी सवार किसान और बैल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोट- अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -धर्मेंद्र कुमार, कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.