हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल
बुलंदशहर, सितम्बर 17 -- नेशनल हाइवे 34 स्थित खुर्जा देहात थाना के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार मां की मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है। कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र के गांव नरुइया निवासी नितिन अपनी 40 वर्षीय माता रेनू पत्नी अखिलेश के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार सुबह दादरी जा रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे पर थाना खुर्जा देहात के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। थाना खुर्जा देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रेनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि नितिन का उपचार चल रहा है।कोट-परिजनों की ओर से अभी शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.