बुलंदशहर, फरवरी 17 -- अरनियां थाना क्षेत्र के एनएच 34 पर दशहरा गांव फ्लाईओवर के निकट मंगलवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त घायल हो गया। अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि धरपा निवासी योगेंद्र (26 वर्ष) किसी काम से अलीगढ़ गए थे। शाम को अलीगढ़ से अपने दोस्त शिव कुमार के साथ वापस गांव आ रहे थे। इसी दौरान अरनिया थाना क्षेत्र स्थित दशहरा फ्लाईओवर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवकुमार की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोट- सड़क हादसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.