हादसा : अग्निवीर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
बुलंदशहर, जून 4 -- अग्नि वीर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, नरसेना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 21 वर्षीय सौरभ पुत्र सोहन पाल गुड़गांव में रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। साथ ही वह सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि बुधवार को सौरभ बाइक से आगरा में आयोजित अग्नि वीर भर्ती की लिखित परीक्षा देने के लिए निकला था। बताया गया कि हरियाणा के नूंह जिले के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार को मांडू गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.